- रथ के साथ सभी तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत मोराने ने बताया कि गुरव समाज महिला मंडल द्वारा यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें समाज के साथ-साथ नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु भगवान का पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समाज के साथ नगर के श्रद्धालुओं में भी इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने समस्त गुरव समाज, मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने, रथ यात्रा की शोभा बढ़ाने तथा महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। रथ यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। महिला मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं आस्था से भगवान जगन्नाथ की यह प्रथम भव्य रथ यात्रा ऐतिहासिक एवं सफल बनेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें