मधुबनी, 7 अगस्त (रजनीश के झा) । सीपीआई का राष्ट्रीय पदयात्रा अभियान आज भी रहिका प्रखंड के सेरमा गांव में पार्टी जिला मंत्री मिथिलेश झा , राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण ,जिला परिषद सदस्य उमेश कुमांर पांडेय ,शाखा मंत्री राजेंद्र यादव , भुजंगी चौपाल , सुकरत चौपाल ,105 वर्षीय पार्टी के वेटरन साथी बच्चन मंडल सहित दर्जन से अधिक पार्टी सदस्य समर्थक पदयात्रा में भाग लिए । सीपीआई मधुबनी के प्रत्येक गांव में आम आवाम के जनसवालों को लेकर आंदोलन करने के संकल्प एवं 01 सितंबर रामलीला मैदान दिल्ली रैली में अधिक से अधिक साथियों को जाने के आह्वान के साथ पदयात्रा कार्यक्रम चल रहा है । पदयात्रा में शामिल जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ़ आमलोगों का गुस्सा फूट चुका है । गरीबों एवं किसानों तथा छात्रों एवं नौजवानों में पुनः सीपीआई के संगठन से जुड़ते हुए संघर्ष तेज करने के लिए लोग आवाज बुलंद के रहे है । कल्याणकारी योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार के कार्यालयों का घेराव करने के लिए आम लोग उत्तेजित हो रहे है । जिला मंत्री ने कहा कि पदयात्रा के दौरान आमलोगों के द्वारा सीपीआई के पुराने जमीन एवं सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष को याद किया गया ।
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
मधुबनी : सीपीआई का राष्ट्रीय पदयात्रा अभियान जारी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें