पटना : रेल चक्का जाम कर रहे कांग्रेस नेताओं और संघर्ष समिति को अविलंब रिहा करें प्रशासन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

पटना : रेल चक्का जाम कर रहे कांग्रेस नेताओं और संघर्ष समिति को अविलंब रिहा करें प्रशासन

Bihar-congress-protest
पटना, 07 अगस्त (रजनीश के झा) । बक्सर ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने व रेल ओवर ब्रिज के जल्द मरम्मतीकरण की वाजिब और जनहित से जुड़ी मांग को लेकर रेल चक्का जाम कर रहे कांग्रेस नेताओं और संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन और रेल प्रशासन जनता से जुड़े इस अहम मुद्दे पर कानों में तेल डालकर सोई हुई है, ऐसे में हमारे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ नेता हरिशंकर त्रिवेदी और संयुक्त संघर्ष समिति के नेता सरोज राजभर सहित सैंकड़ों नेताओं को हिरासत में लिया जाना प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। 


प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि लगातार इस मामले पर पिछले 3 माह से रेल प्रशासन सहित जिला प्रशासन से लोकतांत्रिक तरीके से मांग रखी जा रही है लेकिन इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज अपने उद्घाटन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गया और रेलवे गुमटी को भी बंद कर दिया गया जिससे बक्सर का बड़ा हिस्सा सुचारू आवागमन से वंचित हो गया। बक्सर विधानसभा अंतर्गत आने वाले इस रेल गुमटी पर स्थानीय भाजपा विधायक ने भी जनहित में कोई पहल नहीं की, ऐसे में हमारे कांग्रेस के स्थानीय जिला कमिटी ने आगे बढ़कर जनहित के इस मुद्दे पर ठोस पहल की और दानापुर डीआरएम से मिलकर भी जनता की समस्या से अवगत कराया। गौरतलब है कि रेल गुमटी के उस पार कई स्कूल और कॉलेज भी हैं जिससे छात्रों युवाओं को भरी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज विवश होकर हमारे स्थानीय जिलाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जब रेल चक्का जाम का आह्वान किया तो पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि हमारे स्थानीय जिलाध्यक्ष सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों को अविलंब हिरासत से रिहा किया जाएं और जनहित में इस गुमटी को खोला जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: