गाजियाबाद : मेवाड़ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित

International-youth-day-mewar
गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में ‘प्रेम देना है’ विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को सच्चे प्रेम, आत्मचिंतन एवं प्रेरणा की सीख दी गई। जिसका प्रमुख उद्देश्य आत्म-जागरूकता, भावनात्मक दृढ़ता, जीवन-मूल्यों, स्वस्थ संबंधों, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। यह कार्यक्रम मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस, ब्रह्माकुमारीज एवं कर्मा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। समारोह में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। ब्रह्माकुमारीज दिल्ली-एनसीआर यूथ विंग की जोनल कोर्डिनेटर बीके अनुसूया दीदी ने प्रेम की शुरुआत स्वयं से विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।  बीके रोहित भाई ने सम्बंधों में प्रेम की परिभाषा बताई। कवि नगर केन्द्र की बीके राजेश दीदी ने सदा मुस्कुराते रहें विषय पर रोशनी डाली तो कर्मा फाउंडेशन की संस्थापिका ध्वनि जैन ने अपने विचारों में प्रेम को कर्म में उतारने की बात पर बल दिया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने ‘प्रेम देना है’ विषय सम्बंधी प्रश्न भी वक्ताओं से पूछे। जिनके वक्ताओं ने समुचित उत्तर दिये। कार्यक्रम का समापन शपथ एवं संकल्प के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: