- हिन्दू कालेज में प्रीति जी. जिंटा से परिसंवाद
हिंदू कालेज की विभिन्न कला संस्थाओं यथा अभिरंग, विवरे, नक्श, वूमन्स डेवलमेंट सेल और गर्ल्स हॉस्टल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में रेज़ा शर्मा, सुधांशु तिवारी, अभिनव कुमार, वेदांती सांखरे ने प्रीति जी. जिंटा से संवाद किया। बाद में खुले सत्र में भी जिंटा ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। संयोजन लविशा और नींव ने किया। इससे पहले कालेज में पहुंचने पर प्राचार्या प्रो अंजू श्रीवास्तव और उप प्राचार्या प्रो रीना जैन ने फूलों से जिंटा का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन में प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू कॉलेज देश भर की सर्वोत्तम युवा प्रतिभाओं का घर है जहां कला संस्कृति के लिए गहरा स्वागत भाव रहता है। आयोजन के अंत में अभिरंग के परामर्शदाता प्रो बिमलेंदु तीर्थंकर ने कहा कि प्रीति जिंटा का अभिनय पिछले तीन दशक से अनेक पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। उन्होंने कहा कि अभी जिस फिल्म 'बंटवारा : 1947' के कारण जिंटा के अभिनय की चर्चा है उस फिल्म का निर्माण हिंदी के प्रसिद्ध लेखक असग़र वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नइ देख्या' पर हुआ है। प्रो वजाहत अभिरंग की अनेक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और हिन्दू कालेज से वे अनुराग रखते हैं। आयोजन के दौरान सांगानेरिया सभागार विश्वविद्यालय और कालेज के विद्यार्थियों से खचाखच भरा था। जिंटा ने विद्यार्थियों को उपहारस्वरूप टी शर्ट वितरित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें