मुंबई : क्या ‘Rise & Fall’ में होगी खुशी मुखर्जी की एंट्री? बोल्ड अंदाज से फिर मचेगा तहलका! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मुंबई : क्या ‘Rise & Fall’ में होगी खुशी मुखर्जी की एंट्री? बोल्ड अंदाज से फिर मचेगा तहलका!

Khushi-mukherjee
मुंबई (अनिल बेदाग) : अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के मुताबिक, उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के लिए संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो खुशी और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है। खुशी का नाम सामने आते ही रियलिटी शो के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी बेबाक राय रखने और विवादों से न घबराने वाली खुशी अगर शो का हिस्सा बनती हैं, तो गेम में रणनीति, बदलते रिश्तों और पावर गेम के साथ मनोरंजन का हाई-वोल्टेज डोज देखने को मिल सकता है। रियलिटी टीवी की दुनिया से खुशी का पुराना नाता रहा है और वह पहले भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। ऐसे में ‘Rise & Fall’ में उनकी संभावित एंट्री शो की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक साबित हो सकती है। फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर खबर सच निकली, तो सवाल यही है—खुशी बनेंगी शो की रूलर, मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट या सबसे बड़ी डिसरप्टर?

कोई टिप्पणी नहीं: