मुंबई (अनिल बेदाग)। सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी लीप इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 7 अगस्त 2026 को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए ₹151 से ₹159 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 94 इक्विटी शेयर और इसके बाद 94 के मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर वर्टिकल होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड तथा केआईए ईबीटी स्कीम 3 की ओर से ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली ₹360 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट में करेगी। 2013 में शुरू हुई लीप इंडिया ‘शेयर एंड रीयूज’ यानी पूलिंग मॉडल पर काम करती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1.47 करोड़ एसेट्स, 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स और 1,000 से ज्यादा ग्राहक थे। तिमाही 26 में कंपनी की कुल आय ₹747.36 करोड़, एबिट्डा ₹378.83 करोड़ और पैट ₹62.34 करोड़ रहा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।
गुरुवार, 6 अगस्त 2026
मुंबई : लीप इंडिया आईपीओ का धमाका! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें