- स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
मुलाकात के दौरान सुरेश गांधी ने देशभर के पत्रकारों के लिए समान पहचान व्यवस्था से जुड़े ‘एक देश-एक पत्रकार पहचान’ विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय स्तर का विषय बताते हुए कहा कि इस पर केंद्र स्तर पर विचार किया जाना अपेक्षित है। बातचीत के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। स्टाम्प मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति है और उसकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई तथा यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पत्रकार सुरेश गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में पत्रकार स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती से जुड़ा विषय बताते हुए पत्रकारों के लिए स्थायी सुरक्षा कवच की आवश्यकता पर बल दिया। काशी के पत्रकार समाज ने मुख्यमंत्री के आश्वासन को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य सुरक्षा, पेंशन और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं से संबंधित मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें