गाने का वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक ऐसा नाम, जिसमें धूप की गर्माहट, जिंदगी के रंग और हमेशा साथ रहने वाला एहसास है ✨"
#Tabassum Out Now! #Batwara1947
इस गाने को दिग्गज ए. आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को सोनू निगम और हीर ने अपनी सुरीली आवाज दी है। 'तब्बसुम' एक ऐसा म्यूजिकल एक्सपीरियंस है, जिसमें धुन और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है और यह फिल्म की दमदार कहानी की झलक भी देता है। गाने के इमोशनल विजुअल्स और दिल छू लेने वाला संगीत 'बंटवारा 1947' को लेकर उम्मीदें और बढ़ा देते हैं। यह साफ नजर आता है कि फिल्म सिनेमाघरों में एक बेहद इमोशनल कहानी लेकर आने वाली है। 'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित जोड़ी को फिर साथ ला रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे पर रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें