मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के लिए यह गर्व का क्षण है। देश की अग्रणी म्यूजिक और फिल्म निर्माण कंपनी SRK Music Pvt. Ltd. की भोजपुरी फिल्में अब देश के प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध हैं। इससे भोजपुरी फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने का नया माध्यम मिला है। हाल के वर्षों में JioHotstar ने भोजपुरी कंटेंट को भी अपने प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से स्थान दिया है। SRK Music के विशाल फिल्म कैटलॉग में पारिवारिक, सामाजिक, रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। JioHotstar पर उपलब्ध प्रमुख फिल्मों में सास की सौतन, ससुराल गेंदा फूल, मेहमान, सास बहू यमराज, श्री 420, राज, रंग दे बसंती, रिश्ते और मंडप जैसी चर्चित फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इनमें हर वर्ग के दर्शकों के लिए अलग-अलग विषयों पर आधारित कहानियां देखने को मिलती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता यह साबित करती है कि अब क्षेत्रीय सिनेमा की पहुंच सीमित नहीं रही। भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भोजपुरी भाषी दर्शक भी अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद आसानी से ले पा रहे हैं। OTT के विस्तार ने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान और बड़ा बाजार उपलब्ध कराया है। SRK Music Pvt. Ltd. लंबे समय से भोजपुरी संगीत और सिनेमा के क्षेत्र में गुणवत्ता और मनोरंजन का पर्याय रहा है। अब एक साथ इतनी फिल्मों का JioHotstar पर उपलब्ध होना कंपनी की मजबूत डिजिटल मौजूदगी और भोजपुरी सिनेमा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भोजपुरी फिल्मों के शौकीनों के लिए JioHotstar अब एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां उन्हें मनोरंजन की भरपूर दुनिया एक ही जगह पर मिल रही है। आने वाले समय में भी SRK Music अपने दर्शकों के लिए नई और बेहतरीन फिल्मों के साथ OTT पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में है।
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Home
बिहार
मनोरंजन
सिनेमा
मुंबई : भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर, डिजिटल दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा दायरा
मुंबई : भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर, डिजिटल दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा दायरा
Tags
# बिहार
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें