दरभंगा : Outcome-Based Education एवं आध्यात्मिक प्रेरणा पर विशेष सत्र आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

दरभंगा : Outcome-Based Education एवं आध्यात्मिक प्रेरणा पर विशेष सत्र आयोजित

Dce-darbhanga
दरभंगा, 07 अगस्त (रजनीश के झा) । दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित तीन सप्ताहीय "अभ्युदय 2026" ओरिएंटेशन सह इंडक्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए कई प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत Outcome-Based Education (OBE): Transforming Engineering Education for Excellence विषय पर आयोजित ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान से हुई। इस अवसर पर Prof. Sandeep A. Meshram, Associate Dean, College of Engineering, Pune Technological University (COEP Tech), पुणे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने Outcome-Based Education की अवधारणा, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, सीखने के परिणामों (Learning Outcomes), नवाचार, प्रदर्शन में सुधार तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप इंजीनियरिंग शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, कौशल, नैतिक मूल्यों एवं व्यावहारिक सोच के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने का आह्वान किया। 


दोपहर सत्र में ISKCON के सहयोग से "Spiritual Wisdom for Engineering Excellence" विषय पर एक विशेष प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन मूल्यों, आत्मअनुशासन, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं नैतिक नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान भी किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि "अभ्युदय 2026" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक संतुलन का विकास करना भी है। आगामी दिनों में कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यशालाएँ, संस्थान परिचय, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा विभिन्न संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे नवप्रवेशित विद्यार्थी महाविद्यालयीन वातावरण में सहज रूप से समायोजित होकर उत्कृष्ट इंजीनियर बनने की दिशा में अग्रसर हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: