मुंबई : अखाड़े की मिट्टी से ब्रांड की चमक तक, अमन सहरावत की नई पारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 सितंबर 2026

मुंबई : अखाड़े की मिट्टी से ब्रांड की चमक तक, अमन सहरावत की नई पारी

  • ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

Aman-sahrawat
मुंबई (अनिल बेदाग): हरियाणा के अखाड़ों से पेरिस ओलंपिक के पदक मंच तक पहुंचे अमन सहरावत अब एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। 23 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता के साथ यह बहुवर्षीय साझेदारी भारतीय कुश्ती और युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सहरावत ने कहा, “एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस साझेदारी के जरिए देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहता हूं।” एस्पेक्ट स्पोर्ट्स की ओर से कहा गया, “अमन की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता हमारे मूल्यों से मेल खाती है। उनके साथ हमारी साझेदारी भारतीय खेलों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।” 2022 में अंडर-23 विश्व चैंपियन बनने के बाद सहरावत ने 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और पेरिस 2024 में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। अब उनकी नजर लॉस एंजेलिस 2028 पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: