सीहोर : अटल अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया लाभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 सितंबर 2026

सीहोर : अटल अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया लाभ

Atal-hospital-sehore
सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु सुभानी से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में गर्भावस्था से प्रसव तक की देखभाल, प्रसव संबंधी समस्याएं, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी, गर्भाशय में गांठ, अंडाशय की समस्या सहित विभिन्न स्त्री रोगों को लेकर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आवश्यक उपचार की जानकारी भी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महिलाओं को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: