सीहोर : संकल्प पीढ़ी संवाद में आज होगी सुरों और संस्कारों की शाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 सितंबर 2026

सीहोर : संकल्प पीढ़ी संवाद में आज होगी सुरों और संस्कारों की शाम

  • बुजुर्ग सिर्फ बीते समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की किताब हैं : पंडित सुनील पाराशर

Sankalp-pidhi-samvad-sehore
सीहोर। बुजुर्ग केवल बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की ऐसी किताब हैं, जो वर्तमान को सही राह दिखाने के साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती है। उनके जीवन के अनुभवों में संघर्ष, संस्कार, संवेदनाएं और परिस्थितियों से सीखने की अनगिनत कहानियां छिपी होती हैं। उनकी खामोशी भी कई बार वह सिखा जाती है, जो शब्दों में कभी नहीं कहा जा सकता। यह विचार श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से पंडित सुनील पाराशर ने शनिवार को सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प केन्द्र में चल रहे सात दिवसीय 'संकल्प पीढ़ी संवाद—अनुभव से भविष्य की ओरÓ कार्यक्रम के तीसरे दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के बीच संवाद समाज को मजबूत बनाने का माध्यम है। वरिष्ठजनों के अनुभवों को यदि युवा और विद्यार्थी समझें तो उन्हें जीवन की अनेक चुनौतियों का सामना करने में मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार और समाज में बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।


रंगों में रिश्ते में हुआ बुजुर्गों और विद्यार्थियों का सम्मान

शनिवार को कार्यक्रम के तहत 'रंगों में रिश्तेÓ विषय पर आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता धर्मेन्द्र माहेश्वरी, सनातन सेना के प्रदेश सचिव पवन केवट सहित अन्य अतिथियों ने आश्रम में मौजूद बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों और विद्यार्थियों के बीच संवाद हुआ तथा परिवार और समाज में बदलते रिश्तों को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों ने जीवन के हर रंग खुशी, दुख, संघर्ष, प्रेम और हानि को करीब से जिया है। यही अनुभव उन्हें मजबूत, संवेदनशील और समझदार बनाता है। भाजपा नेता धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि बुजुर्गों के पास जीवन से जुड़ी ऐसी अनेक कहानियां होती हैं, जो वर्तमान पीढ़ी को जीवन के अनकहे सत्य समझाने में मदद करती हैं। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेकर परिवार और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।


आज होगी सुरों और संस्कारों की शाम

संकल्प वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर 12 बजे 'सुरों और संस्कारों की शामÓ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दोपहर के समय संस्कारों और जीवन मूल्यों पर सत्संग होगा तथा शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों के बीच संवाद एवं अपनत्व बढ़ाने के साथ उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।


आश्रम में श्रद्धा पक्ष के तहत नियमित होगा भोजन वितरण

संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शनिवार से श्रद्धा पक्ष का आरंभ हुआ है। आश्रम में पंडित सुनील पाराशर एवं उज्जैन के प्रसिद्ध शनि मंदिर के सचिन त्रिवेदी आदि के मार्गदर्शन में यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। अब श्रद्धा पक्ष के दौरान आश्रम में नियमित रूप से खीर-पूड़ी का वितरण किया जाएगा। इसके माध्यम से बुजुर्गों एवं आश्रम में उपस्थित लोगों के साथ सेवा और श्रद्धा का भाव साझा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: