सीहोर : 20 सितंबर से होगी पं प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा, अग्रवाल महिला मंडल करेगा आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

सीहोर : 20 सितंबर से होगी पं प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा, अग्रवाल महिला मंडल करेगा आयोजन

Bhagwat-katha-sehore
सीहोर। लगातार 26 सालों से निरंतर शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में 27 वर्ष पूर्ण होने पर 20 सितंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविन्द से कथा का वाचन किया जाएगा। महिला मंडल और पूरा प्रशासन क्षेत्र में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर व्यवस्था में जुटा हुआ है। जगह की कमी होने के कारण प्रवेश पत्र का इंतजाम किया है और भवन के बाहर भी श्रद्धालु कथा सुन सके उसकी व्यवस्था भी की जा रही है।  आगामी 20 से आरंभ होने वाली कथा के पहले दिन सुबह सादगी के साथ परम्परानुसार शोभा यात्रा शहर के बड़ा बाजार स्थित भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी। इसके उपरांत भागवत कथा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगी। बाहर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा साउंड और एलईडी आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे।


कथा में भागवत कथा का महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा और शिव कथा, वामन अवतार, भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजन और भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी का विवाह मनाया जाएगा और भागवत कथा में सुदामा चरित्र कथा के साथ विश्राम दिया जाएगा। भागवत कथा की तैयारियों को लेकर पूरे अग्रवाल महिला मंडल सहित क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार है और अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रुकमणी रोहिला सहित पूरे मंडल तैयारियों में जुटा हुआ है। कथा स्थल में प्रवेश पत्र होने पर प्रवेश दिया जाएगा। स्थान की कमी होने के कारण सीमित श्रद्धालु ही भवन में बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली है और सहयोग प्रदान कर रहा है। गुरुवार को कथा स्थल पर मंच आदि की सजावट का कार्य किया जा रहा था, उस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल आदि मौजूद था। 

कोई टिप्पणी नहीं: