सीहोर : लिसा टॉकीज मैदान पर की जा रही है युवा सम्मेलन की तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

सीहोर : लिसा टॉकीज मैदान पर की जा रही है युवा सम्मेलन की तैयारी

  • प्रसिद्ध कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा और फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और वरिष्ठ समाज से भी अखिलेश राय विधायक सुदेश राय युवाओं को करेंगे संबोधित
  • दस हजार युवाओं के बैठने के लिए बनाया गया वाटरप्रूफ डोम, युवा संवाद कार्यक्रम में ही मनाया जाएगा युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल 'रिंकू' का जन्म दिन 

Youth-festival-sehore
सीहोर। लिसा टॉकीज मैदान पर शनिवार 19 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। युवाओं को प्रसिद्ध कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा और फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय विधायक सुदेश राय संबोधित करेंगे। युवा सम्मेलन के दौरान ही युवाओं के द्वारा युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। टॉकीज सामाजिक सांस्कृतिक संरक्षक रांझा राय ने बताया कि दस हजार से अधिक युवाओं के बैठने के लिए वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है । युवाओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाएं भी डोम में की गई है। फिल्म और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा पहली बार सीहोर आएंगे। अभिनेता मिश्रा जिला मुख्यालय पर हो रहे युवा सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू के नेतृत्व में युवा सम्मेलन आयोजित होगा। युवाओं में भी सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कई उत्साह बना हुआ है। युवा सम्मेलन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच बनेगा। सम्मेलन के दौरान युवाओं की शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को गहराई से सुना जाएगा और उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: