पटना : बिहार कांग्रेस ने स्व. दारोगा प्रसाद राय और स्व. लहटन चौधरी को याद किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

पटना : बिहार कांग्रेस ने स्व. दारोगा प्रसाद राय और स्व. लहटन चौधरी को याद किया

Bihar-congress-remember-ex-leader
पटना, 2 सितंबर (रजनीश के झा) । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  स्व. दारोगा प्रसाद राय की 104 वीं जयंती तथा  प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. लहटन चौधरी की 23 वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व. दारोगा प्रसाद राय ने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के हितों को मजबूती से आवाज दी। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्व. दारोगा प्रसाद राय के विचार आज भी बिहार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्व. लहटन चौधरी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्षशीलता और संगठनात्मक क्षमता सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर  बिहार  कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डा0 संजय यादव, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, डा0 कुमारी सोनी, गुरूदयाल सिंह, चन्द्रभूषण राजपूत, राजनन्दन कुमार , रंजीत कुमार वाल्मीकी, अरविन्द कुमार पासवान, सुरेन्द्र कुमार दास, मृत्यंजय कुमार सिंह, दीपक शर्मा, उपेन्द्र प्रसाद, शमा परवेज, डा0 पिंकी कुमारी, रिंकू देवी ज्योति देवी,आभा पाण्डेय, मंजू देवी ने भी माल्यार्पण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: