सीहोर। शासन के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सारंगाखेड़ी में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सारंगाखेड़ी में कुछ रसूखदारों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार धनजी मालवीय के नेतृत्व में हल्का पटवारी नीलेश यादव सहित राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाया। नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी नीलेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार, 23 सितंबर 2026
सीहोर : शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें