बंगलुरू : वर्ष 2028 में कर्नाटक में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : शिवकुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

बंगलुरू : वर्ष 2028 में कर्नाटक में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : शिवकुमार

D-shivkumar
बंगलुरू । कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को उम्मीद जताई कि वर्ष 2028 में राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि वह टकराव में नहीं, बल्कि मिलकर काम करने में विश्वास करते हैं। शिवकुमार ने कहा, ‘‘2023 के चुनाव से पहले मैंने कहा था कि 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 136 सीट मिलेंगी। परिणाम आने के बाद यही हुआ। मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी।’’ उन्होंने कहा कि वह ज्योतिष में बहुत विश्वास करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: