नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करना चाहिए। ‘प्रतिदिन टाइम कॉन्क्लेव’ में केजरीवाल ने कहा, “पहले आपने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। अब आप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मैं कहता हूं कि आगे बढ़िए और सीधे बॉस के इस्तीफे की मांग कीजिए। सब कुछ उनके कहने पर हो रहा है।” उन्होंने कहा कि अब आंदोलन मोदी के इस्तीफे के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जो भी किया, वह उन्होंने ‘‘अपने बॉस’’ के लिए किया, अपने लिए नहीं।” कॉजपा के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर सीईसी के इस्तीफे की मांग से संगठन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने सीईसी को चुनौती दी कि वह प्रेस और जनता के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण दें।
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
दिल्ली : कॉजपा को अब प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे के लिए आंदोलन करना चाहिए : केजरीवाल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें