मुंबई : दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

मुंबई : दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा

Film-drishyam-conclusion
मुंबई (अनिल बेदाग): कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं चलतीं, बल्कि दर्शकों के जेहन में अपनी अलग जगह बना लेती हैं। ‘दृश्यम’ भी ऐसी ही कहानी है, जिसने अपने रहस्य, रोमांच और किरदारों के जरिए दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा। अब इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का अगला और निर्णायक अध्याय ‘Drishyam The Conclusion’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स की ओर से जारी संदेश—“इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है”—ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज समेत दमदार कलाकारों की टीम नजर आएगी। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है। पैनोरमा स्टूडियोज की यह प्रस्तुति दर्शकों को एक बार फिर रहस्य, तनाव और सवालों से भरी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: