पटना : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

पटना : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान

  • बेगूसराय को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में “Best Performing Model District” का पुरस्कार

Bihar-best-performer-state
पटना, 25 सितंबर, (रजनीश के झा) । बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत बेगूसराय जिले को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में “Best Performing Model District” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान  आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के 8 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया। भारत सरकार के माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा द्वारा यह पुरस्कार श्री अरविंद कुमार वर्मा, IAS, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) को प्रदान किया गया।


स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) के नेतृत्व में राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने तथा नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बेगूसराय की यह राष्ट्रीय उपलब्धि जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान जिले में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है। यह उपलब्धि बिहार की डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक गौरवपूर्ण अध्याय है और राज्य में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करने के लिए प्रेरणादायी है। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) की ओर से बेगूसराय जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सभी संबंधित हितधारकों को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं: