मुंबई : ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मुंबई : ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा

Film-exchange-trailor
मुंबई (अनिल बेदाग): विज्ञान-कथा और मानवीय संवेदनाओं का अनोखा मेल पेश करने वाली फिल्म ‘एक्सचेंज: ए ह्यूमेजोन एक्सपीरियंस’ का ट्रेलर जारी हो गया है। दिनेश एस. यादव के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘आदान-प्रदान’ की अवधारणा को एक नए और विचारोत्तेजक अंदाज में सामने लाती है। फिल्म में प्लाबिता बोर्थाकुर और आरोह वेलणकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर संकेत देता है कि कहानी सिर्फ विज्ञान-कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, भावनाओं, अनुभवों और रिश्तों के उन पहलुओं को छूती है, जो इंसान की पहचान गढ़ते हैं। निर्माता शब्बीर साबूवाला कहते हैं, “यह हमें ठहरने, विचार करने और उन बातों से दोबारा जुड़ने का निमंत्रण है, जो हमें इंसान बनाती हैं।” वहीं निर्माता रचना वोरा के अनुसार, फिल्म इस सवाल की पड़ताल करती है कि “जब हम उन चीजों का ही आदान-प्रदान करने लगते हैं, जो हमारी पहचान बनाती हैं, तब क्या होता है?” राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक दिनेश एस. यादव की यह प्रस्तुति 12 सितंबर 2026 को यूट्यूब पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ मानवीय रिश्तों और फैसलों पर सोचने का मौका देने का वादा करती है। ‘पीके’ और ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ से चर्चित प्लाबिता तथा मराठी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता आरोह की मौजूदगी फिल्म को और रोचक बनाती है। ‘एक्सचेंज’ 12 सितंबर को रिलीज़ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: