मुंबई : क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मुंबई : क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?

Shreya-sharma
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री श्रेया शर्मा अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग जॉनर को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं। ‘जटाधारा’ में ‘पल्लो लटके अगेन’ के बाद उन्होंने ‘मस्ती 4’ में कॉमेडी का रंग दिखाया। अब उनकी हालिया फिजिकल ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, श्रेया का हालिया शेड्यूल सामान्य फिटनेस से कहीं आगे बढ़कर शारीरिक कंडीशनिंग और खास तरह की वर्कशॉप्स पर केंद्रित रहा है। हालांकि उनके अगले किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तैयारी ने उनके संभावित एक्शन अवतार की अटकलों को जरूर हवा दे दी है। हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका फिट और टोन्ड लुक भी चर्चा में रहा। श्रेया पहले से ही घुड़सवारी में दक्ष हैं और कथक का प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं। ऐसे में उनकी बॉडी कंट्रोल, स्टैमिना और मौजूदा फिजिकल ट्रेनिंग किसी चुनौतीपूर्ण किरदार की तैयारी की ओर इशारा करती नजर आती है। श्रेया की यह जॉनर बदलने की कोशिश उन्हें टाइपकास्ट होने से बचाने की रणनीति भी हो सकती है। उनके पास विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन के साथ मर्डर मिस्ट्री समेत कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब नजर इस बात पर है कि उनका अगला सरप्राइज क्या होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: