मुंबई : कृति सेनन ने लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की नई कास्ट पर बरसाया प्यार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

मुंबई : कृति सेनन ने लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की नई कास्ट पर बरसाया प्यार

Film-pahla-pyar-dusri-bar
मुंबई (संवाददाता) । फिल्म "पहला प्यार दूसरी बार" एक यूथ एंटरटेनर है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव फिल्म्स द्वारा प्रेज़ेंट इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। जबकि अनुज सैनी फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म अपने जरिए स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लूथरा जैसे नए चेहरों को इंट्रोड्यूस कर रही है। फिल्म को लेकर बनी हुई एक्साइटमेंट में इजाफा करते हुए मेकर्स ने हाल ही में उसके मजेदार ट्रेलर को रिलीज़ किया। ऐसे में, फिल्म की दुनिया की इस जबरदस्त झलक ने दर्शकों में देखते ही देखते ऑनलाइन एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर खुद में जवानी की उत्थल-पुथल, दोस्ती, रिलेशनशिप से लेकर खूब सारा कन्फ्यूज़न, ड्रामा और रोमांस लिए हुए है। ट्रेलर किरदारों की दुनिया की एक मजेदार झलक देता है और इससे दर्शक यह जानने के लिए बेसब्र हो गए हैं कि उनकी कहानी फिल्म में कैसी होने वाली है। फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर ने कई सेलेब्स का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा है, ऐसे में अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस कृति सेनन का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने दिल खोलकर आने वाली फिल्म की सराहना की है। 


कृति जिन्होंने लव रंजन की कॉकटेल 2 में काम किया है, ने फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए टीम को शुभकामनाएं देने के साथ ही नई कास्ट की भी सराहना की है। ट्रेलर शेयर करते हुए कृति ने लिखा है, "उनकी क्रेज़ी एनर्जी वाली इस रिफ्रेशिंग कास्ट को ढेर सारा प्यार और लक! 👏🏻👍💛

ट्रेलर मजेदार लग रहा है  @lus films @sparshwaliaa @alishachopra1 @kuunnnaaallIl @ vaidyasakshi @lusharchhibber @sargun kaur.luthra @anujpsaini”


लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड, पहला प्यार दूसरी बार को अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: