मधुबनी, 25 सितंबर (रजनीश के झा) । आज शुक्रवार को विभिन्न मंदिरों सहित राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर( स्थापित 1915 ई) बड़ा बाजार राउत पटी मंदिर पर भादप्रद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी पूरे भक्तिमय माहौल और उल्लास पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर समाजसेवी और भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है । इस दिन 14 गांठ वाला अनंत सूत्र बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित कर अपनी भुजा पर बांधा जाता है। मान्यता है कि यह 14 गांठे 14 लोकों का प्रतीक है, और इसे धारण करने से परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है और सभी संकट के बादल दूर हो जाते हैं। भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि जब महाभारत में पांडव ने जुएं में राजपाट हार गए तो भगवान श्री कृष्ण ने भगवान श्री अनंत की पूजा करने को कहा और इस पूजा करने से उनके राजपाट की प्राप्ति हुई। मंदिर के पुजारी पंडित रमन मिश्र ने मंदिर के महंत राजेन राउत को पूरे विधि विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराया । पूजा के दौरान अनंत कथा, अनंत मंथन,आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी भक्त प्रेमी और माता बहने मंदिर परिसर में थाली में विभिन्न प्रकार के फल, दूध, अगरबत्ती ,माचिस सहित अन्य पूजा संबंधी समान लेकर पूजा में शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्तिरस वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम नारायण राउत, रामबाबू राउत,विष्णु कुमार राउत, राजू राउत, राकेश राउत, मनोज राउत, प्रदीप राउत, छोटू राउत, प्रकाश राउत, बैद्यनाथ राउत,लाल नारायण राउत,ब्रजेश राउत, जगन्नाथ राउत, प्रवीण राउत, अमित राउत, हेमंत राउत सहित अन्य भक्ति प्रेमी माता बहनें शामिल थे।
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : विभिन्न मंदिरों पर अनंत चतुर्दशी पूरे भक्तिमय माहौल और उल्लास पूर्वक मनाया गया।
मधुबनी : विभिन्न मंदिरों पर अनंत चतुर्दशी पूरे भक्तिमय माहौल और उल्लास पूर्वक मनाया गया।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें