मुंबई : हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मुंबई : हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’

Film-vibe-trailor
मुंबई (अनिल बेदाग): हंसी, एक्शन, दोस्ती और रोमांच का जबरदस्त तड़का लेकर कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो पक्के दोस्तों—हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव)—की कहानी है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक मिशन में बदल जाती है। देश पर मंडराते बड़े खतरे के बीच ये दोनों अनचाहे हीरो बन जाते हैं। मिशन की जिम्मेदारी संभालती हैं प्रीति जी जिंटा की ‘मैडम एच’, जो अपने अब तक के बेहद अलग और दमदार एक्शन-कॉमेडी अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में मजेदार पंचलाइंस, दोस्तों की नोकझोंक, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पेपी म्यूजिक और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। उनके साथ चिराग निहलानी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: