- वैशाली में फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर के साथ Besleri Packaged Drinking Water की बिक्री का मामला, 35,454 बोतलें जब्त
वैशाली में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के मामले में बड़ी कार्रवाई
खाद्य संरक्षा आयुक्त, बिहार श्री कुमार रवि के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित M/s ABS Industries, Sahullahpur में छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के पास FSSAI का Central Licence प्राप्त पाया गया, लेकिन Besleri Packaged Drinking Water के नाम से तैयार एवं बिक्री के लिए रखी गई बोतलों पर अलग FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित पाया गया, जिसे रिपोर्ट में फर्जी बताया गया है। जांच के दौरान 1 लीटर एवं 500 मिलीलीटर के साथ 2 लीटर क्षमता की बोतलों में पैक किया गया पानी बिक्री के लिए रखा पाया गया। बोतलों के लेबल पर निर्माता के रूप में M/s Sahil Enterprises का नाम अंकित था, जबकि उक्त ट्रेड के लिए संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। कुछ बोतलों के लेबल पर बैच नंबर (B.No.) भी अंकित नहीं पाया गया।
कार्रवाई के तहत प्रतिष्ठान में भंडारित कुल 35,454 बोतलें जब्त की गईं। जब्त बोतलों का विवरण इस प्रकार है
500 ml — 33,432 बोतल
1 लीटर — 240 बोतल
2 लीटर — 1,782 बोतल
जब्त पानी के नमूने गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठान को Besleri Packaged Drinking Water के वितरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मामले में Central Licensing Authority से भी पत्राचार की कार्रवाई की जा रही है।
अब तक 765 से अधिक खाद्य नमूने संग्रहित
खाद्य सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक विभिन्न खाद्य श्रेणियों के 765 से अधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद, मिठाई, अनाज एवं दाल, मसाले एवं सॉस, बेवरेज, खाद्य तेल, स्ट्रीट फूड, बेकरी एवं अन्य खाद्य श्रेणियों के नमूने शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, उचित भंडारण तथा FSSAI के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें