नई दिल्ली। आर्मेनिया, मिस्र और फिलीपीन समेत आठ देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनधियों ने बृहस्पतिवार यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। राजनयिकों से मुलाकात के दौरान, नवीन ने उन्हें भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, इसके व्यापक जमीनी नेटवर्क और लोगों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की 'भाजपा को जानो' संपर्क पहल के तहत भाजपा मुख्यालय में आठ देशों - आर्मेनिया, मिस्र, वियतनाम, भूटान, सूरीनाम, फिलीपीन, अर्जेंटीना और ताजिकिस्तान के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।’’ बयान के अनुसार, बैठक के दौरान नवीन ने प्रतिनिधियों को 17 सितंबर को शुरू किए गए पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' और जन सेवा, जन भागीदारी तथा 'विकसित भारत 2047' दृष्टि के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि नवीन ने इस अभियान के तहत देशभर में आयोजित की जा रही सेवा गतिविधियों का भी जिक्र किया, जिनमें रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कामकाज और जमीनी जुड़ाव को समझने के लिए 'भाजपा को जानो’ पहल की सराहना की।’’ बयान के अनुसार, बैठक में भाजपा सांसद संदीप पाठक और बांसुरी स्वराज के साथ-साथ पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी मौजूद थे।
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
दिल्ली : आठ देशों के राजनयिकों ने नितिन नवीन से मुलाकात की
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें