सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में आज 25 सितंबर को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर में महिलाओं को गर्भावस्था से प्रसव तक आवश्यक परामर्श एवं उपचार, प्रसव संबंधी समस्याएं, बांझपन, सफेद पानी, अनियमित या अत्यधिक माहवारी, बच्चेदानी में गांठ और अंडाशय की गांठ जैसी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा, शिविर में डॉ. अंशु सोभानी, M.B.B.S., DNB (OBGY), FMAS द्वारा महिलाओं को परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
सीहोर : आज अटल अस्पताल में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें