गाजियाबाद : एंबुलेंस के लिए अपने आप बनेगा ग्रीन कॉरिडोर! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

गाजियाबाद : एंबुलेंस के लिए अपने आप बनेगा ग्रीन कॉरिडोर!

  • मेवाड़ के विद्यार्थियों ने जीता द्वितीय पुरस्कार

Green-corridor-for-ambulance
गाजियाबाद (संवाददाता)। मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कैम्पस टायकून कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के बीबीए विद्यार्थियों ने मेडिकल एंबुलेंस को ट्रैफिक से जल्दी निकालने का एक अभिनव आइडिया प्रस्तुत किया। इस आइडिया को अतिमहत्वपूर्ण श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि बीबीए के विद्यार्थियों अरबाज अंसारी, अलीशा और प्रियांश आर्य ने एंबुलेंस के लिए ऑटोमैटिक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तकनीक प्रस्तुत की। इसके तहत एंबुलेंस में एक विशेष डिवाइस लगाई जाएगी, जो जीपीएस के माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाएगी। एंबुलेंस के किसी चैराहे के पास पहुंचने से पहले ही यह सिस्टम आगे के ट्रैफिक सिग्नलों को सूचना देगा। इसके बाद एंबुलेंस के रास्ते में आने वाले सिग्नल अपने आप ग्रीन होते जाएंगे और उसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनता जाएगा। इससे एंबुलेंस को ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने की जरूरत कम होगी और मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में समय बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में डेटा क्लाउड सर्वर पर सुरक्षित रखा जाएगा और सिस्टम केवल रजिस्टर्ड एंबुलेंस के लिए काम करेगा। विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: