- मारवाड़ी गुजराती के साथ भोजपुरी स्टाइल में भी दिया जा रहा है गरबा प्रशिक्षण
अभी तक आवासीय खेलकूद मैदान पर बने हॉल में बालिकाओं को गरबा प्रशिक्षण दिया जा रहा था लेकिन दो हजार से अधिक बालिकाओं माता बहनों के रजिस्ट्रेशन होने के बाद यह संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे रविवार को ही हाल काफी छोटा पड़ गया था और प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जिसके बाद विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने सुविधाजनक प्रशिक्षण के लिए आवासीय खेलकूद मैदान में सभी प्रकार की जरूरी व्यवस्थाएं सुविधा उपलब्ध कराई हैं।यहां पर मौसम को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ डोम लगाया गया है मौसम साफ होने पर मैदान पर ही खुले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रिसेंट गरबा महोत्सव निशुल्क प्रशिक्षण आयोजनकर्ता समाजसेवीका श्रीमती अरुणा राय ने बताया कि गरबा सीखने आ रही बालिकाओं के लिए मैदान पर पीने के पानी के साथ मेडिकल और अल्पाहार कि व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है सुबह से लेकर रात 10 बजे तक अलग-अलग 1 घंटे की पालियों में मारवाड़ी गुजराती भोजपुरी स्टाइल का गरबा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरबा प्रशिक्षण करने आने वाली बालिकाओं महिलाओं के लिए एक विशेष ड्रेस कोड भी बनाया गया है जिससे कि उन्हें गरबे का प्रशिक्षण लेने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैदान पर गरबा महोत्सव प्रशिक्षण के लिए अनेक वॉलिंटियर्स काम कर रहे हैं। गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बाइक लैपटॉप मोबाइल सहित अन्य उपहार प्रदान किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें