- पटना में हुआ ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सम्मान समारोह’का भव्य आयोजन
एल्विन एनर्जी के अनुसार, कंपनी ने बिहार में 10 लाख रुफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का दावा है कि इससे पहले राज्य में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। कंपनी ने बताया कि वह अपनी यात्रा आंध्र प्रदेश के अमरावती से शुरू करके अब तेलंगाना और तमिलनाडु में भी विस्तार कर रही है। कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना विजन सामने रखा। इसके तहत देशभर में एक करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाने और करीब एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बताया गया। कार्यक्रम में 3 किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए प्रस्तावित वित्तीय व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। कंपनी के अनुसार, पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से ₹78 हजार और बिहार सरकार की ओर से ₹20 हजार की सहायता के साथ ₹1.02 लाख की राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने करीब ₹23 हजार के उपभोक्ता योगदान को रीबेट के रूप में माफ करने की बात कही। एल्विन एनर्जी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बिहार में सौर ऊर्जा का विस्तार करना, लोगों के बिजली खर्च को कम करने में मदद करना तथा रोजगार के अवसर पैदा करना है। कार्यक्रम में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बिहार के सतत विकास से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें