दिल्ली : हिमालय भारत के अस्तित्व के लिए जरूरी : मुरली मनोहर जोशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2026

दिल्ली : हिमालय भारत के अस्तित्व के लिए जरूरी : मुरली मनोहर जोशी

Murli-manohar-joshi
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि हिमालय भारत के अस्तित्व और ‘भारतवर्ष’ की अवधारणा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने स्थिरता को विकास के मॉडल में केंद्र में रखकर व्यापक अंतरराष्ट्रीय संवाद का आह्वान किया। जोशी ने कहा, “हमें हिमालय को नहीं बचाना है; हमें खुद को बचाना है, ताकि हिमालय हमारी रक्षा कर सके।” उन्होंने यह टिप्पणी सोमवार को नयी दिल्ली में आयोजित ‘हिमालय कॉमन्स डायलॉग 2026’ में अपने संबोधन के दौरान की। कार्यक्रम में ‘भारत क्लाइमेट फोरम’ के अध्यक्ष अश्वनी महाजन ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि हिमालय में कोई विकास नहीं होना चाहिए। जरूरत इस बात पर फिर से विचार करने की है कि पहाड़ों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा संवेदनशीलता के साथ विकास कैसे किया जाए।” उन्होंने कहा, “पर्यटन, बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को उन पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों को नुकसान पहुंचाए बिना आगे बढ़ाया जाना चाहिए, जो इस क्षेत्र को बनाए रखते हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: