सीहोर : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे नागरिक नाले पर नया पुल बनाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

सीहोर : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे नागरिक नाले पर नया पुल बनाने की मांग

  • नाले पर बने पुल के टूटने से क्षेत्र के 6 हजार नागरिक हो रहे है रोज परेशान
  • प्रशासन से कांग्रेस नेता नायब सर ने लगे जनहित में लगाई है गुहार

Jan-sunwai-sehore
सीहोर। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई में पहुंचकर क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी शिक्षक नायब खान सर के साथ नागरिकों ने  दीवान बाग और जमशेद नगर के बीच बहाने वाले नाले पर आवागमन के लिए नया पुल बनाने की मांग की है। नागरिको ने अपर कलेक्टर बृजेश कुमार सक्सेना को बताया कि नाले पर बना पुल टूटने से क्षेत्र के 6 हजार नागरिक हैरान परेशान है। यह पुल दीवानबाग और जमशेद नगर को जोड़ता है। पुल नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 31 कस्बा क्षेत्र में आता है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता नायब सर ने इस जनहितेशी मुद्दे को उठाया है। नागरिकों का कहना है कि यह पुल एक बार नहीं दो बार टूट गया है। टूटे पुल की मरम्मत करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे थे लेकिन घटिया स्तर की सामग्री से निर्माण के कारण पुल फिर गिर गया है।


कांग्रेस नेता नायब खान सर ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्या के निराकरण के प्रति लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं । जिसका खामियाजा जमशेद नगर, फिरदौस नगर, दीवान बाग सहित अन्य मोहल्ले के लगभग 6 हजार नागरिक को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता नायब खान सर ने बताया कि नागरिकों को तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, कस्बा सराय, दूल्हा बादशाह कॉलोनी, शकर फैक्ट्री चौराहा सहित जिला अस्पताल गल्ला मंडी बस स्टैंड जाने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मजदूर और व्यापारी कर्मचारी वर्ग को काम धंधे और दुकान पर जाने में देरी हो रही है। जमशेद नगर और दीवान बाग में सरकारी और निजी स्कूल भी संचालित होते हैं कल टूटने के चलते स्कूल आने-जाने में छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत हो रही है। जमशेद नगर और फिरदौस नगर को यहां छोटा पुल जोड़ता था आवागमन काफी आसान होता था लेकिन बीते दिनों से यह पुल एक तरफ से टूट गया है काफी जर्जर भी हो गया है जिससे यह पूरा पुल कभी भी नाले के पानी में समा सकता है। नागरिको ने प्रशासन से अति शीघ्र नया पुल रेलिंग के साथ बनवाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: