मधुबनी : KCC की समीक्षा बैठक आयोजित, पात्र किसानों को शत-प्रतिशत KCC से जोड़ने का निर्देश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2026

मधुबनी : KCC की समीक्षा बैठक आयोजित, पात्र किसानों को शत-प्रतिशत KCC से जोड़ने का निर्देश

Kcc-inspaction-meeting-madhubani
मधुबनी, 23 सितंबर (रजनीश के झा) । । प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के प्रमुख घटक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से किसानों को संस्थागत कृषि ऋण उपलब्ध कराने एवं KCC की प्रगति की समीक्षा हेतु उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री तुषार कुमार (IAS) की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुदामा ठाकुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, सहायक निदेशक (शस्य) सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिले के सभी PM-KISAN लाभार्थियों एवं Farmer Registry ID वाले पात्र किसानों को प्राथमिकता के आधार पर KCC से आच्छादित किया जाए। इसके लिए अगले सप्ताह से प्रखंडवार KCC कैंप आयोजित किए जाएंगे। अधिक संख्या में Farmer Registry ID वाले प्रखंडों में प्राथमिकता के आधार पर KCC कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया।


KCC कैंप के सफल आयोजन हेतु संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बैंक अधिकारियों एवं जीविका कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। बैंक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ₹75,000 तक के KCC ऋण हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड, Farmer Registry ID एवं PM-KISAN संबंधी विवरण आवश्यक होंगे। किसानों से अपील की गई कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ KCC कैंप में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा PMDDKY के विभिन्न घटकों एवं जिले में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले का PMDDKY Composite Score अप्रैल माह से लगातार बेहतर हो रहा है, जो योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों को दर्शाता है। बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पात्र किसानों को समयबद्ध रूप से KCC उपलब्ध कराने तथा PMDDKY के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: