पटना : बिहार कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकारी कर्मचारियों को लाभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2026

पटना : बिहार कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकारी कर्मचारियों को लाभ

bihar-cabinet-meeting
पटना, 23 (रजनीश के झा) । पटना में महिला विश्वविद्यालय खोला जाएगा. इसका नाम मां सीता के नाम पर रखा जाएगा. बिहार कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया. सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इसमें महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया गया।


दिनकर विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर बड़ा निर्णय : भी. मंत्रिपरिषद ने रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय बेगूसराय की स्थापना को मंजूरी दी. इस विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन के लिए प्रावधान किया गया है. इसके लिए 15 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह पहल दिनकर जी की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी.


भत्ता और वेतन में बड़ी बढ़ोतरी

बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों के आयोग, बोर्ड और निगम के लिए फैसला लिया. इसके साथ ही पर्षद और समितियों के पदाधिकारियों के भत्तों में बढ़ोतरी की गई. इन अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को मंत्रियों जैसी सुविधाएं मिली हुई हैं. अब इन्हें 25,000 रुपए प्रति माह वेतन के जगह पर 65,000 रुपए मिलेंगे. वहीं इनका दैनिक भत्ता 1,000 रुपए के स्थान पर 3,500 रुपए कर दिया गया है.


आतिथ्य भत्ता में भी हुआ इजाफा

कैबिनेट ने पदाधिकारियों के आतिथ्य भत्ता की राशि को भी बढ़ा दिया है. मंत्री का आतिथ्य भत्ता 18,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए किया गया. राज्य मंत्री का आतिथ्य भत्ता 17,500 रुपए से बढ़ाकर 29,500 रुपए हुआ. इसके साथ ही उप मंत्री का आतिथ्य भत्ता 17,000 रुपए से बढ़ाकर 29,000 रुपए किया गया है.


शहीद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

जम्मू कश्मीर के लेह में सूबेदार संतोष कुमार शहीद हो गए थे. यह घटना 16 फरवरी 2025 को हुई थी. कैबिनेट ने उनकी आश्रित पत्नी कनक कुमारी को नौकरी देने का फैसला किया है. उन्हें अनुकंपा के आधार पर बिहार सरकार में नियुक्त किया जाएगा.


पशुपालकों को ब्याज पर शत प्रतिशत सब्सिडी

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री गोधन विकास ऋण योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया. इसके तहत पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100% सब्सिडी दी जाएगी. लाभुकों को बैंक लोन में केवल मूलधन का भुगतान करना होगा. इस महत्वपूर्ण योजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं: