सीहोर : केंद्रीय कृषि मंत्री को दिया लव कुश जयंती चल समारोह आमंत्रण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 सितंबर 2026

सीहोर : केंद्रीय कृषि मंत्री को दिया लव कुश जयंती चल समारोह आमंत्रण

  • कुशवाहा समाज आज शहर में निकलेंगा भव्य विशाल लव कुश जयंती चल समारोह 

Lav-kush-jayanti-sehore
सीहोर। लवकुश जयंती आयोजन समिति कुशवाहा समाज चल समारोह अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को भोपाल से इछावर जा रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिलकिसगंज रोड हाईवे पर समिति के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं और कुशवाहा समाज जनों के द्वारा पुष्प मालाए  पहनाकर स्वागत कर सोमवार 28 सितंबर को शहर में निकाले जाने वाले लव कुश जयंती चल समारोह का आमंत्रण दिया। अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुशवाहा समाज के द्वारा भगवान लव कुश जयंती आयोजन चल समारोह निकाल कर मनाया जा रहा है। विशाल चल समारोह डीजे बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से भगवान की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत शुरू किया जाएगा। चल समारोह में सीहोर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के कुशवाहा समाजजन हजारों की संख्या में सम्मिलित रहेंगे। 


इंग्लिश पुरा रोड कोतवाली चौराहा पांच चौराहा निशा टॉकीज चौराहा से तहसील चौराहा होते हुए भगवान लव कुश शकर फैक्ट्री चौराहा से श्री सुंदर गार्डन पहुंचेगा यहां पर चल समारोह का समापन किया जाएगा। सुंदर गार्डन में विभिन्न धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ समाजजनों और समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सामाजिक उत्थान को लेकर वरिष्ठ समाज जनों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। भगवान लव कुश जन्मोत्सव चल समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारी जगदीश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,सानंद कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा मदन कुशवाहा लकी कुशवाहा रामभरोस कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा लखन कुशवाहा मनोहर कुशवाहा दिनेश कुशवाहा शुभम कुशवाहा कमलेश कुशवाहा, सौरव कुशवाहा छोटू कुशवाहा आशीष कुशवाहा, रोहित कुशवाहा नीरज कुशवाहा मोनू कुशवाहा आदि समाज जनों ने शहर के समस्त नागरिकों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: