पटना : LNJP अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

पटना : LNJP अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

  • बीएमएसआइसीएल के एमडी के दौरे के बाद अस्पताल में उत्पन्न समस्या का किया गया समाधान

Lnjp-hospital-patna
पटना,  22 सितम्बर, (रजनीश के झा) । पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को लेकर प्रकाशित खबरों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। मरीजों को ओपीडी, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल के नए भवन से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उत्पन्न समस्या के संबंध में जानकारी मिलने पर उसके समाधान के लिए बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निदेशक एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद ही उत्पन्न समस्या का सोमवार को ही समाधान कर दिया गया है। नए भवन से संबंधित कुछ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। विभाग की तरफ से अस्पताल में मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ उपकरणों और अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: