मधुबनी : डीएम ने सदर अस्पताल में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का किया शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 सितंबर 2026

मधुबनी : डीएम ने सदर अस्पताल में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का किया शुभारंभ

  • एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
  • हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

Madhubani-dm-sadar-hospital
मधुबनी, 02 सितंबर (रजनीश के झा) । राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में गैर-संचारी रोगों (NP-NCD) की पहचान, जांच एवं उपचार को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, मधुबनी में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का आयोजन 2 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा विभिन्न गैर-संचारी रोगों की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले में जागरूकता रथ के संचालन एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य जांच को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं: