मधुबनी, 02 सितंबर (रजनीश के झा) । जिला परिवहन कार्यालय, मधुबनी के परिसर में 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित यातायात चालानों से संबंधित मामलों का निराकरण किया जाएगा।इसके अंतर्गत झंझारपुर व्यवहार न्यायालय एवं बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय के चालान से संबंधित मामलों का भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निपटारा किया जाएगा। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित यातायात चालानों के त्वरित एवं सरल निराकरण का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले के सभी संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके यातायात चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को लंबित मामलों से राहत मिलेगी तथा उन्हें निर्धारित प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभ का भी फायदा उठाने का अवसर मिलेगा।जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय, मधुबनी ने सभी संबंधित वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित यातायात चालानों का समय पर निराकरण कराएं।
बुधवार, 2 सितंबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे का सुनहरा अवसर, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
मधुबनी : लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे का सुनहरा अवसर, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें