दिल्ली : प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान : मेघवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान : मेघवाल

Meghwal-condemn-rahul-gandhi
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान कॉमेडी प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां से कथित तौर पर जुड़ी टिप्पणियों को सोमवार को "भारतीय संस्कृति का अपमान" करार दिया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध किसी के माता-पिता या बुजुर्गों पर व्यक्तिगत हमलों तक नहीं पहुंचना चाहिए। मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को गांधी के 'छात्रों की गूंज' युवा संपर्क कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने एक 'स्किट' में प्रधानमंत्री मोदी की नकल की थी। कांग्रेस ने इस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और इसे व्यंग्य/नकल करार देते हुए इसका बचाव किया। दक्षिण गोवा में पत्रकारों से बातचीत में मेघवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति लोगों को अपनी मां और बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाती है।उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी दिवंगत मां से जुड़ी टिप्पणियां भारतीय संस्कृति का अपमान हैं। राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से झूठ बोलकर भारतीय संस्कृति का अपमान किया।" मुख्यमंत्री सावंत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कॉमेडी प्रस्तुति और टिप्पणियों को "शर्मनाक एवं बेहद परेशान करने वाला" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक शालीनता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा, "राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का एक आवश्यक हिस्सा है, लेकिन इसे कभी भी किसी के माता-पिता या बुजुर्गों पर व्यक्तिगत हमलों तक नहीं पहुंचना चाहिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: