- स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, स्वच्छता का लिया संकल्प
इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक मो. सरफराजुद्दीन ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाने से इन स्थलों को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, लोगों को नियमित रूप से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए। जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा रही है। ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया विशेष अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केवल सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि साफ किए गए स्थलों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए आम लोगों का सहयोग और जागरूकता भी जरूरी है। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें