मधुबनी, 30 सितंबर (संवाददाता) । जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर आज 'आबि जाउ लाल कलर साड़ी मे' गीत रिलीज हुआ। इस गीत को साहित्यकार अजित आजाद ने लिखा है और स्वर दिया है विकास झा और अनुराधा गुप्ता ने। इस गीत का संगीत तैयार किया है आलोक कुमार झा ने। युवा संगीत प्रेमी और वीडियो एडिटर अरशद आलम ने इसके वीडियो एडिटिंग में सहयोग दिया है. इस गीत को जारी किया प्रसिद्ध चित्रकार कल्पना सिंह और साहित्यकार रेवती रमण झा ने. कल्पना सिंह ने गीत की तारीफ की और कहा कि ऐसे गीतों की अभी जरूरत है. रेवती रमण झा ने कहा कि मैथिली में मेलोडियस प्रेम गीतों की कमी को देखते हुए इस गीत को जारी किया गया है। जानकी फिल्म्स के निदेशक सुनील कुमार झा ने कहा कि प्रेम गीतों के नाम पर अश्लीलता फैलाने का जो कुचक्र है, उसका हम प्रतिकार करते हैं. यह गीत युवाओं को आकर्षित करेगा. इसके बोल और इसका संगीत बहुत कर्णप्रिय बना है।
बुधवार, 30 सितंबर 2026
मधुबनी : मैथिली गीत 'आबि जाउ लाल कलर साड़ी मे' हुआ रिलीज
Tags
# बिहार
# मधुबनी
# मनोरंजन
# संगीत
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
संगीत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें