किशनगंज 30 सितंबर (संवाददाता) । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार अनु० जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, बिहार, पटना के तत्वावधान में सम्राट सभागार,समाहरणालय, किशनगंज में जनजातीय मुद्दों पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय "महिलाएं एवं बच्चे" रहा, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नेतृत्व और संरक्षण संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बइस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जनजातीय समुदाय के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, संस्कृति एवं विरासत तथा विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल की जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा पोषण और शिक्षा से वंचित न रहे। सेमिनार में जिले के विभिन्न विभागों के, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित थे।
बुधवार, 30 सितंबर 2026
किशनगंज : जनजातीय मुद्दों पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें