सीहोर : बच्चों ने मुखौटा लगाकर काटा केक, पीएम का बर्थडे किया सेलिब्रेट विधायक ने स्कूल में लगाया पौधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

सीहोर : बच्चों ने मुखौटा लगाकर काटा केक, पीएम का बर्थडे किया सेलिब्रेट विधायक ने स्कूल में लगाया पौधा

Pm-modi-birthday-sehore
सीहोर। स्कूली बच्चों ने पीएम के चेहरे के मुखौटे लगाकर खुशियां मनाई और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। गुरुवार को ग्वालटोली स्थित शासकीय हाई स्कूल मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुदेश राय ने बच्चों को सेवा सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के अबतक के कार्यकाल के दौरान किए गए देश हित में कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अब तक देश को शक्तिशाली बना दिया है आज पूरी दुनिया भारत के साथ चलना चाहती है। प्रधानमंत्री  को 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। छात्र छात्राओं की शिक्षा दीक्षा स्वास्थ को लेकर प्रधानमंत्री सजग तत्पर हैं। बच्चों ने मुखौटे पहन कर मोदी मोदी के नारे लगाए। बच्चों को उपहार और चॉकलेट का वितरण किया गया। स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, डॉक्टर गगन नामदेव पंडित संतोष शर्मा,सहित शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: