- आंगनबाड़ी से ही होती है बच्चों के स्कूल जाने की नींव मजबूत : श्रीमती राय
विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय ने सेल्फी पॉइंट में फोटो लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत कौशल की प्रशंसा की और आगे बढ़ाने संभव मदद करने का भरोसा दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान युवा संवाद के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्प को सार्थक कर दिया है। महिला बाल विकास विभाग परियोजना सीहोर का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को मार्गदर्शन देते हुए समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने कहां की आंगनबाड़ी केंद्र से ही बच्चों के स्कूल जाने की नींव मजबूत होती है यहीं पर अगर उन्हें सही पोषण आहार मिल जाता है तो बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास तीव्र गति से होता है। आंगनबाड़ियों में बच्चों को पर्याप्त पोषण और प्रारंभिक देखभाल से ही बच्चों के मस्तिष्क का सही विकास हो सकता है और संतुलित आहार से सही विकास बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य भविष्य को उज्ज्वल बना देता है। श्रीमती राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की गई पोषक रेसिपी बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें