सीहोर : SBI पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया अमृत महोत्सव, एक दर्जन से अधिक पेंशनर्स का किया सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

सीहोर : SBI पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया अमृत महोत्सव, एक दर्जन से अधिक पेंशनर्स का किया सम्मान

Sbi-pensionores-sehore
सीहोर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की सीहोर इकाई के तत्वावधान में अमृत महोत्सव एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर्स का सम्मान कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल और सामाजिक योगदान को याद किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीहोर यूनिट को सक्रिय रूप से सेवा देने वाले संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा एवं सुभाषचंद्र दुबे का भी विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर भोपाल सर्किल के महासचिव जीके गांधी, मुकुल चंद्र त्रिपाठी, विजय रांगणेकर, मनोहर लालवानी, भोपाल से एपी खरे, ज्ञान सक्सेना, केएल भारती सहित एसबीआई सीहोर के मुख्य प्रबंधक राघवेन्द्र प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीहोर इकाई के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सचिव रघुनाथ सिंह वर्मा एवं कोषाध्यक्ष गिरजेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया।


पेंशनर्स एसोसिएशन सेवा कार्यों में भी सक्रिय

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सीहोर इकाई के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य सदस्यों को एकजुट रखने के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करना है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अपने अनुभव और समय का उपयोग समाजहित के कार्यों में कर रहे हैं। हरीश अग्रवाल शहर के एक दर्जन से अधिक सेवा संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा सत्य संस्था के माध्यम से निर्धन परिवारों में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में सहयोग सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: