सीहोर : श्रीमंगलमूर्ति गणेश मंडल द्वारा महाआरती एवं महाप्रसादी का विशाल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

सीहोर : श्रीमंगलमूर्ति गणेश मंडल द्वारा महाआरती एवं महाप्रसादी का विशाल आयोजन

Ganesh-aarti-sehore
सीहोर। भाद्रपद मास अनंत चतुर्दशी और गणेशोत्सव के पावन पर्व पर संपूर्ण अंचल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा है। पगरावदकलां स्थित बस स्टैंड पर स्थापित श्रीमंगल मूर्ति गणेश के तत्वावधान में देवाधिदेव भगवान गणेश महाराज के दरबार में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और आध्यात्मिक चेतना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण ग्रामवासी ईश्वर भक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। मंत्रोच्चार और शंखनाद से गुंजायमान हुआ वातावरण - धार्मिक विधिविधान एवं वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पंडित मोहनलाल शर्मा एवं पंडित सुनील शर्मा के सानिध्य में भगवान श्री गजानन का विशेष श्रृंगार कर पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात विद्वान भूदेवों द्वारा किए गए वेद मंत्रों के सस्वर पाठ, शंखध्वनि, ढोल-नगाड़ों की थाप और गणपति बाप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच भगवान श्रीगणेशजी की भव्य महाआरती उतारी गई। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, अच्छी फसल और जन-स्वास्थ्य की आरोग्य कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल सिंह नेताजी, प्रवीण, सरपंच लाड़सिंह भैसानिया, जितेंद्र भट्टनिया, अमन शर्मा, कुलदीप शर्मा, आदित्य शर्मा, दीपक भैसानिया, शंकरलाल, भाविक बंधु, रवि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पुष्कर, कुलदीप, रवि मंडलोई सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में माताएं व युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: