सीहोर : सेमरादांगी में सरपंच सचिव इंजीनियर ने किया एक करोड़ रु का घोटाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 सितंबर 2026

सीहोर : सेमरादांगी में सरपंच सचिव इंजीनियर ने किया एक करोड़ रु का घोटाला

Scam-in-sehore
सीहोर। सेमरा दांगी ग्राम पंचायत में घोटाला हो गया है। फर्जी बिल लगाकर एक करोड़ रुपए निकाल लिए गए हैं। सड़क,नाली और तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। सरपंच सचिव इंजीनियर ने इस घोटाले को अंजाम दिया है। मामले को ग्राम पंचायत के उप सरपंच प्रतिनिधि ने उजागर किया है। कलेक्टर,सीईओ सीएम हेल्पलाइन लोकायुक्त को लिखित  शिकायत की गई है। सेमरा दांगी निवासी गोपाल सिंह दांगी आत्मज बने सिंह दांगी के मुताबिक ग्राम सभा आयोजित करें बिना ही विभिन्न निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। शिकायत की गई तो आपसी विवाद बता कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। सेमरा दांगी में ग्राम पंचायत वर्ष 2022 में गठन के बाद अब तक ग्राम सभा की बैठक ही नहीं बुलाई गई।जितना भी निर्माण कार्य कराया गया है सभी मैं जमकर कमीशन खोरी की गई। निर्माण कार्यों में घटिया स्तर की अनामक रेत, गिट्टी,सीमेंट, सरिया, मुरम सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया।


सरपंच सचिव और इंजीनियर ने मिलकर खेत तालाब योजना में भारी भ्रष्टाचार किया अंडरग्राउंड नाली निर्माण और सीसी सड़क निर्माण में भी फर्जी बिल लगाकर राशि निकाली गई। पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित 8 इंच सीसी रोड को केवल 2 इंच ही बनाया गया। राम जी राम योजना में भी फर्जी मजदूरों को लगाकर भ्रष्टाचार किया गया। पंचायत ने चार गुना अधिक राशि पर निर्माण सामग्री खरीद कर बिल लगाया। ग्राम सभा में किसी प्रकार का कोई एजेंडा भी तय नहीं किया गया। सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी भी पंचायत के द्वारा पूरी नहीं दी गई। शिकायतकर्ता गोपाल सिंह दांगी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डिप्टी कलेक्टर गिरिराज परिहार, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव को पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के सभी दस्तावेजों के साथ शिकायत की है। लोकायुक्त भोपाल और सीएम हेल्पलाइन पर भी ग्राम पंचायत में हुए लगभग एक करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सरपंच सचिव इंजीनियर की संपत्ति की जांच और निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: